बाह: लवेरापुरा में गृहक्लेश के चलते एक महिला ने की आत्महत्या
जैतपुर थाना क्षेत्र के लवेरापुरा गांव में शुक्रवार रात 10 बजे एक महिला ने गृहक्लेश के कारण फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक महिला की पहचान प्रिया (पुत्री संजू, निवासी उदयपुर कलां) के रूप में हुई है। दो वर्ष पूर्व प्रिया की शादी लवेरापुरा के सुनील से हुई।