बाह: अभयपुरा चौराहे पर मधुमक्खियों के हमले में 12 लोग हुए घायल
थाना बाह के अभयपुरा चौराहे के हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ के बाद भण्डारा चल रहा था। भण्डारे के दौरान अचानक शनिवार दोपहर 1:30 बजे मधुमक्खियों ने वहां मौजूद एक दर्जन लोगों पर हमला कर दिया। हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सीएचसी बाह में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।