विजयनगर: मोहर्रम के त्योहार को लेकर पुलिस थाना बिजयनगर में शांति समिति की आवश्यक बैठक सम्पन्न, CLG सदस्यों से की गई चर्चा
बिजयनगर थाना परिसर में आगामी मोहर्रम के त्योहार को शांति,सौहार्द,कानून व्यवस्था के साथ संपन्न कराने को लेकर एक महत्वपूर्ण सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया।यह बैठक पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह,थानाधिकारी करण सिंह के संयुक्त नेतृत्व में संपन्न हुई।सोमवार सुबह 11 बजे जानकारी दी।बैठक के दौरान त्यौहार पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की।