गिधौर: भीषण गर्मी में प्यास से तड़पते पशुओं का गिद्धौर का वीडियो बना चिंता का विषय
Gidhaur, Jamui | Apr 28, 2026 जिले भर में इन दिनों पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाने से आम लोगों के साथ-साथ पशु-पक्षियों के लिए भी हालात बेहद कठिन हो गए हैं। पानी की कमी के कारण जीव-जंतु भटकने को मजबूर हैं। मंगलवार को 5:30 बजे गिद्धौर से सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक मार्मिक वीडियो ने सभी का ध्यान खींचा है।