भरगामा: भरगामा थाना पुलिस ने हत्या और लूट कांड के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में मछली व्यवसायी से लूटपाट करने के आरोप में थाना पुलिस ने मोहम्मद नौशाद को गिरफ्तार किया है। वह नया भरगामा वार्ड संख्या 3 का निवासी है और मनोवर का पुत्र है। पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए नौशाद को लूटपाट के आरोप में पकड़ लिया।