भरगामा: सिमरबनी में आज भी लोग बदहाल सड़कों की पीड़ा झेल रहे हैं, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के सिमरबनी में आज भी लोग बदहाल सड़कों की पीड़ा झेल रही है. वर्षों से कच्ची सड़क को पक्की करने की मांग के बावजूद प्रशासनिक उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों, खासकर महिलाओं, ने रविवार को दोपहर 3 बजे के करीब जमकर प्रदर्शन किया. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार कालीकरण की मांग के बावजूद विकास का "अलकतरा" इस सड़क पर अब तक नहीं चढ़ पाया है.