भरगामा: भरगामा में जन वितरण प्रणाली के 32 बैग चावल की कालाबाजारी का मामला सामने आया
भरगामा में जन वितरण प्रणाली (PDS) के चावल की कालाबाजारी का एक बड़ा मामला शुक्रवार को शाम 5 बजे के करीब प्रकाश में आया है. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राम कल्याण मंडल के नेतृत्व में 32 बैग चावल से भरा एक टेंपो जब्त किया गया. शुक्रवार को एमओ को गुप्त सूचना मिली कि एक टेंपो में अवैध रूप से (pds) का चावल भरगामा ब्लॉक चौक की ओर ले जा रहा है.