भरगामा: भरगामा में राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल से लोग बेहाल, सरकारी कामकाज ठप
बिहार राज्य भूमि सुधार कर्मचारी संघ के आह्वान पर चार मार्च से जारी राजस्व कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण भरगामा प्रखंड में सरकारी कामकाज ठप हो गया है. आमजन को म्यूटेशन, भू-मापी, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र व जमाबंदी सुधार जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के अभाव में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।