सेन्हा: सेन्हा में खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की, कोयल नदी से अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ज़ब्त
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगना कोयल नदी से अवैध बालू उठाव और परिवहन के विरुद्ध खनन विभाग एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार दोपहर करीब 2:30 बजे तीन ट्रैक्टर को जप्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है। खनन अधिनियम के तहत जप्त ट्रैक्टर के चालक एवं मालिक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई।