सेन्हा: सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू परिवहन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई, झलजमीरा टोंगरी से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त
जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत डांडू कोयल नदी से अवैध बालू उठाव और परिवहन की गुप्त सूचना पर मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे पुलिस ने कार्रवाई कर एक बिना नंबर वाले सोनालिका ट्रैक्टर को झलजमीरा टोंगरी के पास से जब्त किया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में बालू माफिया के बीच हड़कंप मच गया है।