सेन्हा: सेन्हा थाना परिसर में आयोजित थाना दिवस कार्यक्रम में किया गया भूमि विवाद का समाधान
लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना परिसर में बुधवार दोपहर 2:30 बजे थाना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीओ मोदस्सर नजर मंसूरी ने की। इस अवसर पर सेन्हा थाना क्षेत्र से संबंधित कई जमीन विवादों का मौके पर ही निपटारा किया गया।