सेन्हा: सेन्हा थाना में धरधरिया जलप्रपात शहादत दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, जमशेद खान को बहादुरी के लिए सम्मानित
लोहरदगा जिला के सेन्हा थाना क्षेत्र स्थित धरधरिया जलप्रपात के समीप 3 मई 2011 को भाकपा माओवादी नक्सली संगठन से मुकाबला करते हुए शहीद हुए 11 जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शनिवार शाम करीब 3:30 बजे शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सेन्हा थाना परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां पुलिस अधिकारी और जवानों ने शहीदों को नमन किया।