सेन्हा: सेन्हा में टीचर्स नीड असेसमेंट ऑनलाइन परीक्षा में शिक्षकों ने दिखाया उत्साह, शिक्षण गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद
लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड में झारखंड राज्य शिक्षा परियोजना के तहत टीचर्स नीड असेसमेंट TNA के अंतर्गत 24 अप्रैल से शुरू पांच दिवसीय आकलन परीक्षा आयोजित की गई थी। जिन शिक्षक- शिक्षिकाओं की परीक्षा पहले नहीं हो पाई थी, उनके लिए यह परीक्षा सोमवार दोपहर करीब 2 बजे से सेन्हा प्रखंड मुख्यालय स्थित रिसोर्स कक्ष में आयोजित की गई।