कोईलवर: गिधा गांव से शराब के नशे में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव से पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान राजू पासवान पिता स्वर्गीय शत्रुघ्न पासवान के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गांव से ही पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति कार्रवाई के बाद सोमवार की दोपहर 1:00 बजे जेल भेज दिया गया।