प्रतापगढ़: लालगंज में एसीजेएम कोर्ट जाने के विरोध में जिला कचहरी के अधिवक्ताओं ने की आम सभा, हड़ताल जारी रहेगी
लालगंज में ए सी जे एम कोर्ट जाने के विरोध में सोमवार शाम 4 बजे कचहरी के अधिवक्ताओं ने आम सभा की बैठक किया।जिसमें हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया गया है। बैठक में अधिवक्ताओं ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता भानु प्रताप सिंह ने की और संचालन महामंत्री श्री विवेक त्रिपाठी ने किया।