प्रतापगढ़: डीएम और एसपी ने भोपियामऊ चौराहे पर पहुंचकर किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश
रविवार की रात 8 बजे डीएम प्रतापगढ़ शिव सहाय अवस्थी वा एसपी डॉक्टर अनिल कुमार भोपियामऊ चौराहा जा पहुंचे। इस दौरान पुलिस द्वारा बनाई गई लक्ष्मण रेखा को पार कर खड़े वाहन चालकों को सख्त हिदायत दी गई। प्रयागराज की तरफ जाने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस काफी समय से तैयारी कर ली है। पुलिस ने सड़क के दोनों तरफ पेंट से लाल निशान बनाया गया है।