प्रतापगढ़: पृथ्वीगंज बाजार में डंपर ने पिकअप और टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
लखनऊ वाराणसी राजमार्ग पर स्थित पृथ्वीगंज बाजार में सड़क के किनारे खड़ी पिकअप और टेंपो को भुपियामऊ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वही पृथ्वीगंज नगर पंचायत मलियान बस्ती के बब्बन पुष्पाकर 30 वर्ष बाजार में फर्नीचर की दुकान है। किसी कार्य के लिए सड़क पार कर रहा था कि डंपर की चपेट में आ गया।