कोंडागांव: ग्राम करंजी में हुए सड़क हादसे के शिकार 44 वर्षीय ग्रामीण को किया गया जिला अस्पताल में भर्ती
कोंडागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत करंजी में आज दोपहर एक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक बाइक चालक बुरी तरह घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी अनुसार करंजी प्लाट पारा निवासी 44 वर्षीय फूलसिंह कोर्राम अपने बाइक से किसी काम से गांव से बाहर जा रहा था उसी दौरान करंजी में ही सड़क हादसे का शिकार हो गया।