कोंडागांव: अनंतपुर थाना पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही, एमवी एक्ट के तहत 14 वाहन चालकों का कांटा चालान
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के निर्देश पर शनिवार को अनंतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए अनंतपुर पुलिस ने विशेष मोटर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 14 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 4200 रुपए का चालान भी काटा गया है।