कोंडागांव: अगले 3 घंटे में कोंडागांव में हो सकती है मुशलाधार बारिश, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी किया गया अलर्ट
कोंडागांव जिले के तमाम मोबाइल उपभोक्ताओं को आज शनिवार की रात मौसम विभाग की ओर से मैसेज के माध्यम से अलर्ट जारी किया जा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी अलर्ट में बताया जा रहा है कि कोंडागांव जिला सहित बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर और सुकमा में आने वाले 3 घंटे के अंदर गरज बरस के साथ मूसलाधार बारिश होने की पूरी संभावनाएं है।