कोंडागांव: कोंडागाव में 5 साल पहले लगाया गया अंजीर का पेड़ मार्केट में 700-800 रुपए किलो भरपूर हो रही पैदावार
कोंडागांव जिले में दक्षिण वन मंडल कार्यालय के गार्डन में पांच साल पहले लगाए गए अंजीर के पेड़ में आज भरपूर फसल की पैदावार हो रही है। बस्तर का जलवायु अंजीर के फल के साथ ही चीकू, लीची, ड्रेगन फ्रूट के लिए भी अनुकूल है। अंजीर के पेड़ लगाकर भरपूर आमदनी कमा सकते है। मार्केट में इसकी कीमत 700 से 800 रुपए किलो है।