कोंडागांव: जिले में गर्मी शुरू होते ही जिले में पेयजल संकट गहराने लगा पानी की मांग को लेकर लोग अधिकारियों से शिकायत
जिले में गर्मी शुरू होते ही जिले में पेयजल संकट गहराने लगा है। विशेष कर ग्रामीण अंचलों में आए दिन पानी की मांग को लेकर लोग अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं, लेकिन जिले के ग्राम पंचायत जोगी आलवाड़ के आश्रित ग्राम कोरहबेड़ा गांव में पेयजल संकट से ग्रामीणों को परेशान होना पड़ रहा है। पानी पीने के लिए ग्रामीण झरिया व कुआं से प्यास बुझा रहे हैं।