कोंडागांव: कोंडागांव में बच्चों में मातृभाषा प्रेम जगाने बंग समाज की पहल कालीबाड़ी में एक माह चलेगा बांग्ला विद्यालय
कोंडागांव में बंग समाज ने अभिनव पहल की है। हिंदी-अंग्रेजी का ज्ञान स्कूलों में तो मिल रहा है, लेकिन आने वाली पीढ़ी अपनी भाषा को भी याद रखे। इस उद्देश्य से समाज ने ग्रीष्म काल अवकाश में ऐसे ही समाज के बच्चों के लिए बांग्ला विद्यालय शुरू की है। गुरुदेव रवीन्द्र नाथ के इस बात को मूल मंत्र मान कर जोदी तोर डाक सुने कोई ना आसे तोबे एकला चलो के थीम पर पहल की है।