जनता के द्वार पहुँचे जिलाधिकारी, ग्रामीणों से किया सीधा संवाद।
घोघरडीहा प्रखंड की चिकना पंचायत में जिलाधिकारी श्री आनंद शर्मा एवं वरीय पुलिस अधीक्षक श्री योगेंद्र कुमार ने सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
तीन दिन बाद पुनः विशेष शिविर लगाकर सभी राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाने एवं बैंक खातों की ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
सहयोग पोर्टल पर अब तक 30,558 आवेदन प्राप्त, 28,853 का निष्पादन।
जनसमस्याओं का पंचायत स्तर पर ही समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता।
#सहयोगशिविर #जनसंवाद
#samratChoudhary
#CMSamrat
#MadhubaniFirst