चौरीचौरा: दूध देने की बात पर विवाद के दौरान युवक को लाठी-डंडों से पीटा, पांच लोगों पर दर्ज हुआ केस
चौरीचौरा थाना क्षेत्र के बरही निवासी बृजेश यादव ने पांच लोगों पर गाली-गलौज करने, लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बृजेश यादव ने पुलिस को बताया कि वह केवला डाबर निवासी रविंद्र तिवारी के घर दूध देता हूं।