कोईलवर: गिधा बधार में सरसों के खेत से 45 लीटर देसी शराब बरामद, कारोबारी फरार
गिधा थाना क्षेत्र के गिधा गांव स्थित बधार में पुलिस ने छापेमारी कर एक सरसों के खेत से 45 लीटर देसी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया। इस संबंध में गिधा थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने शुक्रवार की शाम 6:30 बजे व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि फरार शराबी की पहचान कर लीगई है।