कोईलवर: पब्लिक एप की खबर के बाद सांसद ने लिया संज्ञान, कोइलवर स्टेशन की बदहाली लोकसभा में गूंजी
कोइलवर रेलवे स्टेशन की बदहाली को लेकर पब्लिक एप पर प्रमुखता से खबर चलने के बाद मामला अब लोकसभा तक पहुंच गया है। शून्यकाल में आरा के सांसद सुदामा प्रसाद ने स्टेशन पर यात्रियों को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की बदहाल स्थिति को जोरदार तरीके से उठाया। शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे पब्लिक एप टीम के निरीक्षण में भी स्टेशन की बदहाली जस की तस्वीर पाई गई।