कोईलवर: कोईलवर आरसीडब्ल्यूए-114 में आयोजित हुआ “स्वस्थ हृदय–स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम
आरसीडब्ल्यूए-114, रैपिड एक्शन फोर्स के तत्वावधान में गुरुवार की सुबह 10:00 बजे “स्वस्थ हृदय–स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आरसीडब्ल्यूए-114 की प्रमुख रितु झा के मार्गदर्शन में हुआ।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और हृदय रोगों से बचाव के लिए प्रेरित करना था।