कोईलवर: गिधा फोरलेन के समीप नशे की हालत में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
पुलिस ने गिधा फोरलेन के समीप से शराब के नशे में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए सभी युवक कोईलवर थाना क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोमदेव कुमार विकास कुमार एवं सोनू कुमार के रूप में की गई है। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार की दोपहर 3:45 बजे जेल भेज दिया गया।