कोईलवर: गीधा गांव स्थित मंदिर के पास सरसों के खेत में छुपाई गई देसी शराब, गीधा पुलिस की छापेमारी में 45 लीटर बरामद, माफिया फरार
गीधा थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 45 लीटर देसी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर गीधा गांव स्थित एक मंदिर के समीप की गई। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध शराब को मंदिर के पास स्थित सरसों के खेत में एक बोरे के अंदर छुपाकर रखा गया था।