छतरपुर: छतरपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर निकाला गया मौन मार्च।
छतरपुर में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय एवं नगर पालिका परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज 14 अगस्त दोपहर करीब 1:00 बजे मौन मार्च एवं मौन सभा आयोजित की गई। नगर पालिका कार्यालय से शहीद चौक तक निकले मौन मार्च में विभाजन की त्रासदी में प्रभावित लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद नगर पालिका सभाकक्ष में मौन सभा आयोजित हुई।