जबलपुर: बेलबाग में गरीब 4 घंटे सड़क पर तड़पता रहा, 40-50 कॉल के बाद भी आपातकालीन व्यवस्था की खुली पोल
जबलपुर शहर की हाई-प्रोफाइल सड़कों पर प्रशासनिक दावों और आपातकालीन सेवाओं की पोल खोलती एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। घमापुर चौराहे (बेलबाग थाना क्षेत्र) के मुख्य मार्ग पर आज गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक गरीब व्यक्ति करीब चार घंटे तक सड़क पर बेसुध तड़पता रहा। ताज्जुब की बात यह है कि यह वही व्यस्त मार्ग है जो हाईकोर्ट क्षेत्र से एसपी ऑफिस की ओर जाता है, लेकिन इस