कुशेश्वरस्थान पूर्वी | उजुआ सिमरटोका पंचायत के कोला टोका में छह भूमिहीन परिवारों को वास भूमि का पर्चा दिया गया। प्रत्येक लाभार्थी को तीन-तीन डिसमिल सरकारी जमीन मिली है। सीओ राकेश रौशन भारती ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता के तहत यह पहल की गई है। लाभार्थियों ने इसे बड़ी राहत बताते हुए प्रशासन के प्रति आभार जताया।