रामगढ़: रामगढ़ नगरपालिका के 35 वार्डों में आरक्षण की लॉटरी, अध्यक्ष पद SC महिला के लिए आरक्षित
Ramgarh, Alwar | Aug 17, 2026 अलवर जिला मुख्यालय पर सोमवार को दोपहर एक बजे जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में रामगढ़ नगरपालिका के आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर वार्ड पार्षदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। नगरपालिका के कुल 35 वार्डों के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार आरक्षण निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही अब वार्डवार चुनावी तस्वीर भी स्पष्ट हो गई है।