कलान: मिर्जापुर क्षेत्र में आई आंधी से विद्युत व्यवस्था चरमराई कई गांवो की बिजली गुल
शाहजहांपुर जिले केमिर्जापुर क्षेत्र में बुधवार रात आयी आंधी और मामूली बारिश में पूरे क्षेत्र की बिजली 18 घण्टे के लिए गुल हो गयी। अगले दिन (बृहस्पतिवार) को साँय करीब पांच बजे बिजली आने के बाद भी बार बार की ट्रिपिंग से उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। क्षेत्र के कई गांव की बत्ती अभी भी गुल चल रही है।