कलान: शेरपुरकुरियाँ चौरहे से दो मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार 12 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्ता बरामद
शाहजहांपुर जनपद के थाना कलान पुलिस नें मुखबिर की सूचना मिलने पर शेरपुर कुर्रिया चौराहे के पास बने यात्री शेड के पास से दो मादक पदार्थ तस्कर. अरविन्द पुत्र रामदयाल निवासी ग्राम चौराबार खेत व रवि कुमार पुत्र ओमेन्द्र पाल सिंह निवासी ग्राम घिरौला पश्चिमई क़ो 12 किलो 900 ग्राम डोडा पोस्ता के छिलके व डोडी (मादक पदार्थ) मय एक अदद कार के साथ गिरफ्तार किया।