पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र के बिहारी मिल टोला के पास से चोरी हुई स्कूटी बरामद, चोर गिरफ्तार
मालसलामी थाना क्षेत्र के बिहारी मिल टोला के पास से शनिवार को एक स्कूटी चोरी होने की सूचना मालसलामी थाने पुलिस को दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने रविवार शाम करीब 4:00 बजे स्कूटी चोरी करने वाले चोर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं चोरी की स्कूटी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस ने बताया कि घटना के महज 18 घंटे के भीतर ही चोर को गिरफ्तार कर लिया गया।