पटना ग्रामीण: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के सरकारी आवास पर 'लिट्टी विद मांझी' कार्यक्रम की तैयारी जोरों पर
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के पटना स्थित सरकारी आवास पर लिट्टी विद मांझी कार्यक्रम का आयोजन होना है। इसे लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे की यह तस्वीर है, जहां कार्यक्रम को लेकर भव्य तैयारी की जा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के राज्यपाल भी शामिल होंगे।