पटना ग्रामीण: मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित एक मकान में हुई चोरी, डॉग स्क्वायड टीम कर रही छानबीन
मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित यमुनापारमाल स्थित एक मकान में चोरी की वारदात हुई है। रविवार को घटना की सूचना मालसलामी थाने पुलिस को दी गई, जिसके बाद प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की जानकारी रविवार दोपहर 3:34 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस ने दी है। पुलिस ने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम की मदद से मामले की छानबीन की जा रही है।