पटना ग्रामीण: होटल ताज में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कॉन्क्लेव का किया उद्घाटन
रविवार को दोपहर 1:30 बजे होटल ताज में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन बिहार कान्क्लेव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उन्होंने नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी भारत सरकार के पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ चिकित्सकों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना केंद्र सरकार के बहुत ही प्रभावी योजना है।