पटना ग्रामीण: JDU कार्यालय में समाजसेवी डॉ. कुमार गौरव सिंह और मुखिया उमेश सिंह के नेतृत्व में कई लोगों ने ली जदयू की सदस्यता
जदयू कार्यालय में रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे पूर्णिया जिला निवासी समाजसेवी डॉक्टर कुमार गौरव सिंह और खगड़िया जिला निवासी मुखिया उमेश सिंह के नेतृत्व में कई समर्थकों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने सभी को जदयू की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री रत्नेश सदा भी मौजूद रहे।