हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर नहरों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने पर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश, कांग्रेस ने आंदोलन की दी चेतावनी
खरीफ सीजन में किसानों को पर्याप्त सिंचाई जल उपलब्ध कराने की मांग को लेकर रविवार को जंक्शन स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय में सांसद, विधायकों और किसान नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में नहरों में पानी की कमी पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बांधों में पर्याप्त जल उपलब्ध होने के बावजूद किसानों को पर्याप्त पानी नहीं दिया।