बड़ी सादड़ी में मंगलवार सुबह 9 बजे से 11 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। शहरी जल योजना के तहत अस्पताल के पास स्थित ट्यूबवेल पर रखरखाव कार्य के लिए यह शटडाउन किया गया। बिजली विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह ने बताया कि इस दौरान पंपसेट बदलने और लोडिंग-अनलोडिंग का कार्य किया गया।