मड़ावरा: मड़ावरा के पुलिस थाने में मिशन शक्ति फेज 5 के द्वितीय चरण के तहत कक्षा 12 की छात्रा को बनाया गया एक दिन का थाना प्रभारी
मड़ावरा के पुलिस थाने में गुरुवार को दोपहर 1बजे मिशन शक्ति फेज 5 के तहत कक्षा 12 की छात्रा को एक दिन का थाना प्रभारी बनाया गया। इस दौरान एक दिन की थाना प्रभारी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालय और थाना परिसर का भ्रमण भी किया।