जोधपुर: पाल रोड स्थित निजी अस्पताल के पास ठेकेदार पर हुआ जानलेवा हमला, ठेकेदार ने CHB थाने में हत्या व लूट में केस करवाया दर्ज
जोधपुर के पाल रोड स्थित निजी अस्पताल के पास में ठेकेदार पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर लूटपाट की। हमले में उसके सिर में गंभीर चोट लगने के साथ उसके दोनों पैर फैक्चर हो गए ठेकेदार का अस्पताल में उपचार जारी है।उसके भाई ने कुछ लोगों को नाम जद करते हुए हत्या प्रयास, लूट में केस दर्ज करवाया है।CHB थाना पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।