जोधपुर: जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने उम्मेद अस्पताल का औचक निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा,
जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने बुधवार को उम्मेद एवं मथुरादास माथुर अस्पताल का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही, संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान श्री अग्रवाल ने पीसीटीएस पोर्टल पर आरसीएच इंडिकेटर्स की अद्यतन प्रगति की जानकारी ली। साथ ही, एएनसी पंजीकरण, टीकाकरण एवं संस्थागत प्रसव के डाटा अपडेटशन करने के निर्देश दिए।