जोधपुर: अशोक उद्यान के सामने छात्र को उसके परिचित ने रू. की लेनदेन की बात को लेकर घोंपा चाकू,पुलिस ने हत्या प्रयास में केस दर्ज
जोधपुर के पाल रोड स्थित अशोक उद्यान के सामने नयापुरा चौखा निवासी झुंझार सिंह उसके परिचित विकास मेवाडा ने रुपयों के लेनदेन की बात को लेकर चाकू घोप दिया।चाकू का वार उसके पेट के बाएं तरफ लगा।पर्चा बयान पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया है।आरोपी और एक उसका साथी पंकज फरार हो गया।