सागर नगर: सागर कलेक्टर के निर्देश, पटवारी वर्ष में दो बार शासकीय पट्टेदारों की भूमियों का करेंगे निरीक्षण
शासकीय पट्टे की जमीनो पर कब्जो का सत्यापन किया जाएगा, पटवारी वर्ष में दो बार शासकीय पट्टेदारों की भूमियों का मौके पर निरीक्षण करेंगे एवं अनधिकृत आधिपत्य पाए जाने पर धारा 250 म.प्र. भू-राजस्व संहिता के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करें । उक्त निर्देश कलेक्टर संदीप जीआर ने जनसुनवाई में आने वाली शिकायतों को देखते हुए शनिवार दोपहर 2:00 बजे जारी किए हैं।