सागर नगर: आरटीओ ने 1 स्कूल बस से आपातकालीन द्वार के सामने की सीट हटवाई, 9 यात्री बसों से ₹28000 जुर्माना वसूला
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मनोज कुमार तेहनगुरिया ने बताया कि कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. द्वारा स्कूल बस एवं यात्री बसों की चैकिंग संबंधी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुक्रम में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा प्रवर्तन अमले एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात, सागर के साथ आज शुक्रवार को बम्होरी तिराहा पर दोपहर 12 बजे से सांय 3 बजे तक की ।