सागर नगर: सिविल लाइन थाना पुलिस ने लापता हुई नाबालिग लड़की को किया दस्तयाब
सिविल लाइन थाना क्षेत्र से एक नाबालिग 25 मार्च को घर से बिना बताए कही चली गई थी। जिसकी रिपोर्ट उसके पिता ने थाना में की थी। जिसके बाद पुलिस लगातार नाबलिग को खोजने में लगी थी। जिसे पुलिस ने खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया। नाबालिग परिजनों से नाराज होकर चली गई थी और मजदूरी कर अपने दिन निकाल रही थी।